फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   workshop organize at Graphic Era university on high quality research with help of IIM Ahmedabad

IIM अहमदाबाद की कार्यशाला ग्राफिक एरा में उच्च गुणवत्ता वाले शोध पर जोर

Wed, 02 May 2018 09:09 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
workshop organize at Graphic Era university on high quality research with help of IIM Ahmedabad
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के प्रबन्धन विभाग में आई.आई.एम. अहमदाबाद के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 28 व 29 अप्रैल को आयोजित इस कार्यशाल के पहले दिन शोध विषयों में उच्च गुणवत्ता विषय पर आई.आई.एम. अहमदाबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विशाल  गुप्ता ने व्याख्यान दिया। डॉ. गुप्ता ने शोधार्थियों तथा शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए शोध की गुणवत्ता पर जोर देने को कहा। उन्होंने बताया कि शोध से निकलने वाले परिणाम ऐसे हों, जिन्हें शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि शोध ऐसे हो जिनका प्रायोगिक निहितार्थ सम्भव  हो। 

विज्ञापन


आई.आई.एम. अहमदाबाद द्वारा भारत वर्ष को चार जोन में विभाजित कर इन कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उत्तरी जोन में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय को इस कार्यशाला के लिए चुना गया है। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. डॉ. कमल घनशाला ने इस कार्यशाला के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आई.आई.एम. अहमदाबाद के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला से शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को शोध कार्यों के लिए एक नया आयाम मिलेगा। 
विज्ञापन


इससे पूर्व विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. डॉ. आर. सी. जोशी तथा डॉ. विशाल गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। प्रो.जोशी ने अपने सम्बोधन में शोध की आवश्यकता को बताते हुए उसमें भावनाओं के प्रबन्धन पर प्रकाश डाला तथा गुणवत्ता परक शोध करने की सलाह दी। कार्यशाला में देशभर के कई अग्रणी संस्थानों के 70 से अधिक शोधार्थियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रबन्धन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने  आई.आई.एम. अहमदाबाद के सहयोग तथा डॉ. विशाल गुप्ता की क्षमताओं व सामर्थ्य की सराहना भी की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एल. एम. एस. पालनी, प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) नागराज, प्रबन्धन विभाग के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन अनुपमा सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed