फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Work will be done on the Singapore model in the Indian education system and skill development

Skill Development: शिक्षा में सुधार को सिंगापुर मॉडल पर होगा काम, टीचरों की क्षमता निर्माण में दिखेगा बदलाव

Thu, 01 Jun 2023 05:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 05:34 AM IST
सार

मंत्रियों ने शिक्षा और कौशल विकास के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर बातचीत की। प्रधान ने कहा कि भारत और सिंगापुर आपसी और वैश्विक समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
Work will be done on the Singapore model in the Indian education system and skill development
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय शिक्षा व्यवस्था और कौशल विकास में सिंगापुर मॉडल पर काम होगा। शिक्षकों और प्रशिक्षकों के क्षमता निर्माण में भी यह बदलाव दिखेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीन दिवसीय सिंगापुर दौरे के अंतिम दिन बुधवार को अपने सिंगापुर समकक्ष शिक्षा मंत्री, चान चुन सिंग से मुलाकात की।
विज्ञापन


मंत्रियों ने शिक्षा और कौशल विकास के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर बातचीत की। प्रधान ने कहा कि भारत और सिंगापुर आपसी और वैश्विक समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिंगापुर स्कूल स्तर से ही कौशल और व्यावसायिक शिक्षा को समेकित रूप से एकीकृत करने के लिए भारत के साथ भागीदारी कर सकता है। सिंगापुर का प्रतिनिधिमंडल पुणे में आयोजित होने वाली जी 20 शिक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेगा।
विज्ञापन


स्किल्स फ्यूचर सिंगापुर (एसएसजी) का दौरा करने के बाद प्रधान ने कहा कि यह आजीवन शिक्षार्थियों का देश और कौशल निपुणता को महत्व देने वाला समाज बनाने की परिकल्पना करता है। कौशल भविष्य की पहल ने सिंगापुर के लोगों को अपनी क्षमता को अधिकतम करने की अनुमति दी है और सिंगापुर के विकास के अगले चरण का एक प्रमुख चालक है। हमें इस मॉडल से सीख लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed