फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Will take all measures to protect students' interests,' govt tells RS on NEET fiasco

NEET UG: नीट मामले पर अनुप्रिया पटेल का आश्वासन; कहा- छात्रों के हितों के लिए आवश्यक कदम उठाईगी सरकार

Tue, 30 Jul 2024 09:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 09:07 PM IST
सार

NEET row: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा से संबंधित एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हमारे पास पहले ही आ चुका है। सरकार छात्रों के सर्वोत्तम हितों के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी आवश्यक होगा, सरकार द्वारा किया जाएगा।"

विज्ञापन
Will take all measures to protect students' interests,' govt tells RS on NEET fiasco
Anupriya patel - फोटो : पीटीआई

विस्तार

NEET row: नीट मामले पर विभिन्न आरोपों से घिरे केंद्र ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वह छात्रों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। यह बात सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा कही गई है। साथ ही, उन्होंने सदन को यह आश्वासन दिलाया कि सरकार छात्रों के सर्वोत्तम हितों के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा से संबंधित एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा: "जहां तक पेपर लीक के आरोपों का सवाल है, सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हमारे पास पहले ही आ चुका है... मैं आपके (अध्यक्ष) माध्यम से यह आश्वासन देना चाहूंगी कि सरकार छात्रों के सर्वोत्तम हितों के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी आवश्यक होगा, सरकार द्वारा किया जाएगा।"
विज्ञापन


एक अन्य पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने सदन को बताया कि नीट-यूजी काउंसलिंग का पहला दौर 14 अगस्त से शुरू होगा। पटेल ने कहा, "हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि काउंसलिंग का पहला दौर 14 अगस्त से शुरू होगा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हम चार दौर में काउंसलिंग करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौथा दौर 24 अक्तूबर को समाप्त होगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 26 जुलाई को नीट-यूजी का परिणाम घोषित किया था। काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने 29 जुलाई को एक सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से की थी। पात्र उम्मीदवारों का पंजीकरण अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा।


सरकार ने कहा, "नीट-यूजी के तहत सीटों का आवंटन पारदर्शी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। यह उम्मीदवारों को परेशानी मुक्त तरीके से भाग लेने की अनुमति देकर सुविधा और पहुंच सुनिश्चित करता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed