{"_id":"5f24c39e64265209f1498e5c","slug":"will-be-able-to-study-in-multidisciplinary-college-near-to-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के करीब बहुविषयक कॉलेज में कर सकेंगे पढ़ाई, शिक्षा के लिए छात्रों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
घर के करीब बहुविषयक कॉलेज में कर सकेंगे पढ़ाई, शिक्षा के लिए छात्रों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा
Sat, 01 Aug 2020 06:51 AM IST
अवधेश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए छात्रों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें गृह जिले में शीर्ष और बहुविषयक कोर्स की पढ़ाई करवाने वाले कॉलेज उपलब्ध होंगे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हर जिले में बहुविषयक कॉलेज खोलने की योजना है। इसमें छात्रों को एक कॉलेज में विभिन्न कोर्स और प्रोग्राम की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर खाका बनाया जाएगा।
छोटे कॉलेजों को बहुविषयक कॉलेज का दर्जा देने पर 2020 सत्र से काम शुरू होगा। सभी जिलों में ऐसे संस्थान खोलने की समयसीमा 2030 होगी। सबसे पहले आधारभूत ढांचे और फिर पाठ्यक्रम डिजाइन होंगे। पाठ्यक्रम बनाने में स्थानीय रोजगार, मांग और लोगों की भी राय ली जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे काम होगा।

कमेंट
कमेंट X