फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Which Country Records the Most Air Crashes? India Also Features in Global Top 10 disprj

Plane Crashes: दुनिया में सबसे ज्यादा विमान हादसे किस देश में? भारत का नाम भी शामिल, जानिए पूरी रिपोर्ट

Mon, 16 Jun 2025 11:32 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 16 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

Air Accidents: हाल ही में अहमदाबाद में हुआ प्लेन हादसा बेहद दर्दनाक रहा। देश इस हादसे से उबर भी नहीं पाया था कि अगली ही सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर दुनिया में सबसे ज्यादा विमान हादसे किस देश में होते हैं? आइए जानते हैं पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
Which Country Records the Most Air Crashes? India Also Features in Global Top 10 disprj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Global Aviation Accident Report: हाल ही में भारत में दो बड़े विमान हादसे हुए हैं। पहला हादसा अहमदाबाद में प्लेन क्रैश का था और दूसरा केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना का। इन दोनों घटनाओं ने देशभर में गहरी चिंता पैदा कर दी है। इन घटनाओं ने न सिर्फ हवाई यात्रा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर किन देशों में विमान हादसों की संख्या सबसे ज्यादा है?

विज्ञापन


हालांकि पहली नजर में ऐसा लग सकता है कि भारत में हादसे ज्यादा होते हैं, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों का विश्लेषण किया जाता है, तो एक अलग ही तस्वीर सामने आती है।

विज्ञापन

विमान हादसों में अमेरिका सबसे आगे

अगर दुनिया भर में सबसे ज्यादा विमान हादसों की बात की जाए, तो अमेरिका इस सूची में सबसे ऊपर है। Statista की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 1945 से लेकर 2022 तक अमेरिका में कुल 864 विमान हादसे दर्ज किए गए। इस आंकड़े के अनुसार, पिछले 77 वर्षों में हर साल औसतन 11 से 12 हादसे वहां हुए हैं। यह संख्या चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अमेरिका की एविएशन इंडस्ट्री सबसे बड़ी और व्यस्त मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रूस, कनाडा और ब्राजील भी सूची में शामिल

इस रिपोर्ट के मुताबिक, रूस विमान हादसों के मामले में दूसरे नंबर पर है, जहां अब तक कुल 539 हादसे दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कनाडा में 191, ब्राजील में 190, और कोलंबिया में 184 विमान हादसे हुए हैं। ये आंकड़े यह दर्शाते हैं कि केवल उड़ानों की संख्या ही नहीं, बल्कि मौसम, तकनीकी संसाधन और भौगोलिक स्थितियां भी विमान सुरक्षा पर गहरा असर डालती हैं।

जानें भारत की स्थिति

Statista की रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विमान हादसों वाले देशों की टॉप 10 सूची में दसवें स्थान पर है। पिछले 77 वर्षों (1945–2022) के दौरान भारत में कुल 95 विमान हादसे दर्ज किए गए हैं। भारत के ठीक बाद चीन का नंबर आता है, जहां 76 प्लेन क्रैश की घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed