फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   When will CBSE CTET December exam answer key be released? Know Update

CTET Answer Key 2024: कब जारी होगी सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी? इस तरीके से कर सकेंगे चेक

Thu, 26 Dec 2024 02:57 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी नहीं की है। सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 14 दिसंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
When will CBSE CTET December exam answer key be released? Know Update
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी (CTET Answer Key) जारी नहीं की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को आंसर की का बेसब्री से इंतजार है।  उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।
विज्ञापन

14 दिसंबर को हुई थी सीटीईटी परीक्षा

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीटीईटी परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I शाम की शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


आधिकारिक ब्रोशर के मुताबिक, सीटीईटी आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर दो से तीन दिनों के अंदर प्रदर्शित होने की संभावना है। वहीं उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये (नॉन रिफंडेबल शुल्क) देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

CTET December Answer Key 2024: ऐसे करें सीटीईटी दिसंबर आंसर की चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'CTET December Answer Key 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • अब आप आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed