{"_id":"692194d0549d92370708ad28","slug":"what-sport-uses-the-term-chinaman-explore-10-important-general-knowledge-questions-and-answers-2025-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GK Quiz: ‘चाइनामैन’ शब्द किस खेल से जुड़ा है? जानिए ऐसे ही 10 महत्वपूर्ण जीके के सवाल और जवाब","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GK Quiz: ‘चाइनामैन’ शब्द किस खेल से जुड़ा है? जानिए ऐसे ही 10 महत्वपूर्ण जीके के सवाल और जवाब
Sat, 22 Nov 2025 04:21 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 22 Nov 2025 04:21 PM IST
सार
General Knowledge: जनरल नॉलेज छात्रों के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे उन्हें भारत की संस्कृति, विज्ञान, इतिहास और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिलती है। यहां आपके लिए ऐसे ही 10 सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं, जो आपकी नॉलेज बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
Quiz
- फोटो : freepik
विस्तार
GK Important Questions: जनरल नॉलेज (GK) सीखना हर स्टूडेंट के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे हमें दुनिया, भारत, इतिहास, साइंस, भूगोल और मशहूर शख्सियतों के बारे में मालूमात मिलती है। अच्छी GK होने से हमारी समझ बढ़ती है और सोचने की क्षमता मजबूत होती है।
विज्ञापन
स्कूल की पढ़ाई, एग्जाम, क्विज और कॉम्पिटिशन में भी जीके के सवाल पूछे जाते हैं, इसलिए इसका रोज थोड़ा-सा अभ्यास करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं 10 अहम सवाल और उनके जवाब, जो आपकी नॉलेज बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
पढ़िए 10 महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब
प्रश्न 1 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी सदस्य कितने हैं और कौन-कौन हैं?उत्तर: UNSC के 5 स्थायी सदस्य हैं: अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन।
प्रश्न 2 - भारत में पहली बार लोकसभा चुनाव कब हुए थे?
उत्तर: भारत में पहले लोकसभा चुनाव 1951–1952 में हुए थे।
प्रश्न 3 - पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?
उत्तर: पेनिसिलिन की खोज अलेक्जैंडर फ्लेमिंग ने की थी।
प्रश्न 4 - दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर: दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है।
प्रश्न 5 - भारत के किस राजा को “नेपोलियन ऑफ इंडिया” कहा जाता है?
उत्तर: समुद्रगुप्त को “नेपोलियन ऑफ इंडिया” कहा जाता है।
प्रश्न 6 - ओजोन परत किस गैस से बनी होती है?
उत्तर: ओजोन परत O₃ गैस से बनी होती है।
प्रश्न 7 - भारत में मूल अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए हैं?
उत्तर: भारत के मूल अधिकार अमेरिका के संविधान से लिए गए हैं।
प्रश्न 8 - ‘चाइनामैन’ किस खेल की टर्म है?
उत्तर: ‘चाइनामैन’ शब्द क्रिकेट में इस्तेमाल होता है।
प्रश्न 9 - नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
उत्तर: पहले भारतीय जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था, वे रवीन्द्रनाथ टैगोर थे (1913)।
प्रश्न 10 - अल्बर्ट आइंस्टाइन किस सिद्धांत के लिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर: अल्बर्ट आइंस्टाइन सापेक्षता के सिद्धांत (Theory of Relativity) के लिए प्रसिद्ध हैं।
कमेंट
कमेंट X