फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   What should be business proposal for a startup? Know which tools can make it effective

Business Proposal: स्टार्टअप के लिए कैसा हो बिजनेस प्रपोजल? जानें किन टूल्स से बना सकेंगे इसे प्रभावी

Sat, 12 Oct 2024 10:18 AM IST
मेघा झा राजेश ठाकुर, कॅरिअर सलाहकार
राजेश ठाकुर, कॅरिअर सलाहकार Published by: मेघा झा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:18 AM IST
सार

Business Proposal: स्टार्टअप के लिए कैसा हो बिजनेस प्रपोजल? जानें किन टूल्स से बना सकेंगे इसे प्रभावी

विज्ञापन
What should be business proposal for a startup? Know which tools can make it effective
स्टार्टअप - फोटो : Freepik

विस्तार

Business Proposal: भारत में रोजाना नए-नए स्टार्टअप शुरू किए जा रहे हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है। कि आखिर स्टार्टअप की शुरुआत कैसे करें और कस्टमर के बीच उसे पहचान दिलाने और सफल बनाने के लिए क्या जरूरी कदम उठाने चाहिए। ऐसे में जो सबसे अहम चीज होती है, वह है आपका बिजनेस प्रपोजल दरअसल किसी भी बिजनेस या स्टार्टअप को बेहतर ढंग से चलाने के लिए एक बिजनेस प्रपोजल की जरूरत होती है। यह एक औपचारिक दस्तावेज होता है, जो व्यवसाय, प्रस्तावित परियोजना और संभावित ग्राहक के लिए आपके जरिये दी जाने वाली सेवाओं को रेखांकित करता है। ऐसे में यदि आप भी अपने स्टार्टसअप के लिए एक अच्छा बिजनेस प्रपोजल बनाना चाहते हैं, तो आपको इससे जुड़ी कुछ नई तकनीक और टूल के बारे में पता होना चाहिए।

विज्ञापन

आकर्षक शीर्षक

बिजनेस प्रपोजल में शीर्षक ही एक ऐसा बिंदु होता है, जो उसे प्रभावी और आकर्षक बनाता है। एक आकर्षक शीर्षक देखकर सामने वाला आपका प्रोपजल पढ़ने में उत्सुकता दिखाता है। इसलिए बिजनेस प्रपोजल में एक आकर्षक शीर्षक लिखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हबस्पॉट (tinyurl.com/yszxcaas) फ्री बिजनेस प्रपोजल टेम्पलेट का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

What should be business proposal for a startup? Know which tools can make it effective
बिजनेस प्लानिंग - फोटो : Freepik

विषय-सूची

विषय सूची से बिजनेस प्रपोजल पढ़ने योग्य और आसान बनता है। इसके लिए आप अपने बिजनेस प्रपोजल में हाइपरलिंक जोड़कर विषय-सूची को आसान और रचनात्मक बना सकते हैं। हाइपरलिंक के उपयोग से कोई भी क्लाइंट और निवेशक पूरे प्रपोजल को स्क्रोल किए बगैर ही महत्वपूर्ण भागों में आसानी से पहुंच सकता है। आप वेनगेज के आधिकारिक लिंक tinyurl.com/26zhwjz3 की मदद से एक प्रभावी विषय सूची बना सकते हैं।
विज्ञापन

समरी बनाएं

एग्जीक्यूटिव समरी वह हिस्सा है, जिसमें आप अपनी कंपनी और उसके लक्ष्यों से लोगों को परिचित करवाते हैं। समरी को आकर्षक बनाने के लिए उसमें वार्षिक रिपॉर्ट, विकास योजना आदि को संक्षिप्त में लिखें। आप माइक्रोसॉफ्ट के समराइजिंग टूल tinyurl.com/43nt4mms की मदद से एक आकर्षक प्रपोजल समरी बना सकते हैं।

टीम की विशेज्ञता

यदि आपने किसी स्टार्टअप की शुरुआत की है, तो आपको अपनी कंपनी और टीम की योग्यता के बारे में बताना चाहिए। आप वेनगेज के टेम्पलेट लिंक tinyurl.com/3y7msj9r के जरिये अपने स्टार्टअप की विशेषज्ञता को जाहिर कर सकते हैं।

टाइमलाइन बनाएं

स्टार्टअप या बिजनेस को सफल बनाने के लिए आपको एक टाइमलाइन निर्धारित करनी होगी। एक्सेल इनवॉइस टेम्पलेट को पेज में जोड़कर आप अपनी फीस, भुगतान शेड्यूल आदि के बारे में बता सकते हैं। आप माइक्रोसॉफ्ट की आधिकारिक लिंक tinyurl.com/3s3mwrjc पर जाकर विभिन्न इनवॉइस टेम्पलेट का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed