फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   What is the date of CTET Form 2023, know how to apply at ctet.nic.in when registration begins

CTET December 2023: जल्द शुरू होंगे दिसंबर की केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण, ऐसे करें आवेदन

Sat, 28 Oct 2023 01:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 01:01 PM IST
सार

CTET December 2023: पिछले साल सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चली। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी।
 

विज्ञापन
What is the date of CTET Form 2023, know how to apply at ctet.nic.in when registration begins
CTET · December 2023 - फोटो : Social media

विस्तार

CTET · December 2023: दिसंबर की केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। संभावना है कि सीबीएसई बोर्ड जल्द ही इस सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्ष के आधार पर आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन

CTET December 2023: 31 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

दरअसल, पिछले साल दिसंबर सीटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर, 2022 से शुरू हुई थी, जो कि 24 नवंबर तक चली थी। इस दौरान उम्मीदवारों को प्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ-साथ फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया गया था। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संभव है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में नोटिफिकेशन जारी कर दे।  हालांकि, सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CTET December 2023: ऐसे करें आवेदन

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और खुद को पंजीकृत करना होगा। इसके लिए अपना विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करें।अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके बाद, आवेदन पत्र भरें। इसके बाद, व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता विवरण दर्ज करें।

अब सभी स्कैन किए गए दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। इसके बाद, अपना सीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2023 सफलतापूर्वक जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब एक बार फॉर्म भर जाने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए दिसंबर सत्र के लिए अपना सीटीईटी आवेदन पत्र 2023 डाउनलोड करके रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed