फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   what is hantavirus? know What is it relation with south korea symptoms of hantavirus

EXPLAINED: जानिए कैसे पड़ा वायरस का नाम हंता और दक्षिण कोरिया की नदी से इसका क्या है संबंध?

Tue, 24 Mar 2020 07:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 24 Mar 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
what is hantavirus? know What is it relation with south korea symptoms of hantavirus
Hantavirus - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से अभी पूरी दुनिया डरी हुई है और इस बीच हंता वायरस ने लोगों के जेहन में खौफ पैदा कर दिया है। इसकी वजह यह है कि हंता वायरस भी चीन में ही सामने आया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस वायरस ने चीन में एक शख्स की जान भी ले ली है जिसकी वजह से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


लेकिन आपको बता दें कि हंता वायरस कोई नया वायरस नहीं है जैसा कि इसे लेकर दावा किया जा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (एनसीबीआई) का कहना है कि हंता वायरस में वायरस की 21 से ज्यादा प्रजातियां शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है इस वायरस का दक्षिण कोरिया से संबंध?
हंता वायरस का चीन के साथ ही दक्षिण कोरिया से भी संबंध है। दरअसल इस वायरस का नाम दक्षिण कोरिया की एक नदी के नाम पर पड़ा है। इस नदी का नाम ही हंता है।  साल 1978 में कोरियाई हेमटोलॉजिक बुखार दक्षिण कोरिया के रोडेंट इलाके के आसपास फैला था जो कि हंता नदी के करीब है।



इस वायरस का नाम तभी से हंता पड़ा। कोरियाई युद्ध के बाद इस वायरस को लेकर प्रारंभिक खोजें हुई। कोरियाई युद्ध के दौरान हेमटोलॉजिक बुखार के तीन हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए, और संयुक्त राष्ट्र के सैनिक इससे प्रभावित हुए। साल 1981 में हंता वायरस टर्म सामने आया। इसका इस्तेमाल बनीवीरदई (Bunyaviridae)परिवार के वायरस के तौर पर हुआ जिसकी वजह से ही हेमटोलॉजिक बुखार होता है।


संयुक्त राज्य अमेरिका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीएस) ने अपनी वेबसाइट में लिखा है कि हंता वायरस मुख्य तौर पर उसी परिवार का वायरस है जो कि दक्षिण कोरिया के रोडेंट इलाके में फैला था।  अमेरिका में यह वायरस 'न्यू वर्ल्ड' के नाम से जाना जाता है।  दूसरे प्रकार के हंता वायरस 'ओल्ड वर्ल्ड' के नाम से जाने जाते हैं जो कि सबसे ज्यादा यूरोपीय एवं एशियाई देशों में लोगों को संक्रमित करते हैं। इनकी वजह से  गुर्दे के सिंड्रोम के साथ रक्तस्रावी बुखार होता है। कोई भी पुरुष, महिला या बच्चा चूहों के आसपास होता है तो उसे यह वायरस संक्रमित हो जाता है।


कैसे फैलता है यह वायरस?

  •  यह वायरस चूहों से फैलता है।
  • चूहों को स्पर्श करने से आप इस वायरस से प्रभावित हो सकते हैं।
  • चूहों के पेशाब से भी यह वायरस इंसानों में सक्रमित हो सकता है।
  • चूहों की खाई कोई चीज जिसे स्पर्श करे के बाद आप अपने आंख, मुंह और नाक को स्पर्श करते हैं तो यह वायरस आपमें आ सकता है।
  • चूहों के काटने से भी आप इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।


वायरस के लक्षण

  • थकान
  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed