बच्चे दे रहे थे परीक्षा, सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा था पेपर, जानिए पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जीव विज्ञान का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को जीव विज्ञान का पेपर लीक हो गया और सोशल मीडिया पर साझा होने लगा। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, यह घटना फरक्का कम्युनिटी ब्लॉक क्षेत्र की है जो कि मुर्शिदाबाद जिले में पड़ता है।
क्या है पूरा मामला?
यहां जैसे ही जीव विज्ञान की परीक्षा शुरू हुए उसके आधे घंटे बाद पेपर की प्रतियां एक व्हॉट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, हालांकि इस ग्रुप में कोई भी विद्यार्थी शामिल नहीं था। इस घटना के फौरन बाद इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में जब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से बात की गई तो पहले उन्होंने इसे फेक न्यूज करार दिया लेकिन जैसी ही उनको प्रश्न पत्र की प्रतियां दिखाई गई तब जाकर कार्रवाई करने की बात कही गई। पश्चिम बंगाल में पेपर लीक होने का यह पहला मामला नहीं है।
इससे पहले दो पेपर और लीक हो चुके हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड की 18 फरवरी से परीक्षा चल रही है। पिछले साल पश्चिम बंगाल में भूगोल का प्रश्न पत्र भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था। व्हॉट्सएप ग्रुप पर जीव विज्ञान का पेपर अजमल नाम के व्यक्ति ने डाला था। इसके बाद यह पेपर वायरल हो गया।
कमेंट
कमेंट X