{"_id":"609faed2fff3ce7d3a7da725","slug":"west-bengal-board-exams-for-class-10-and-12-will-not-be-held-in-june-revised-schedule-to-be-announced-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित, जून में नहीं होंगी आयोजित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित, जून में नहीं होंगी आयोजित
Sat, 15 May 2021 05:54 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 15 May 2021 05:54 PM IST
सार
- पश्चिम बंगाल बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
- जून में होने वाली 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन जून में नहीं होगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बात की जानकारी बोर्ड के अधिकारियों ने दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जून में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी।
विज्ञापन
West Bengal board exams for Class 10, 12 will not be held in June, revised schedule to be announced later: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2021
विज्ञापन
बोर्ड ने जून में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण स्थगित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई वर्तमान स्थिति में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन संभव नहीं है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि सरकार दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द नहीं कर रही है। जून में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद ही बोर्ड परीक्षाओं के संशोधित तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021: ये है 10वीं के छात्रों को पास करने का मूल्यांकन प्लान, विस्तार से जानिए
गौरतलब है कि सूबे में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 1 जून से लेकर 10 जून के बीच प्रस्तावित थी। जबकि, बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 जून से होना था। लेकिन बोर्ड ने फिलहाल इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ने सूबे में ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द किया था और विद्यार्थियों को पदोन्नत करने की घोषणा की थी। इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना था कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X