फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   West Bengal: 99.09% ICSE students & 97.58% ISC candidates clear exam

पश्चिम बंगाल: सीआईएससीई परीक्षा में दसवीं में 99 फीसदी, बारहवीं में 97 फीसदी से ज्यादा छात्रों ने पाई सफलता

Sat, 11 Jul 2020 02:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 11 Jul 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: 99.09% ICSE students & 97.58% ISC candidates clear exam
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

पश्चिम बंगाल में सीआईएससीई परीक्षा में दसवीं में 99 फीसदी व बारहवीं में 97 फीसदी से ज्यादा छात्रों ने सफलता पाई है। दसवीं कक्षा में 99.09 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। जबकि बारहवीं कक्षा का परिणाम 97.58 फीसदी रहा है। सीआईएससीई बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के नतीजे जारी किए हैं। आईसीएसई परीक्षा में 37,258 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 36,920 विद्यार्थी पास हुए  हैं।

विज्ञापन


सीआईएससीई ( CISCE) ने कहा कि 270 स्कूलों के 25,058 छात्र आईसीएस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनमें से 24,453 सफल रहे। इस साल बोर्ड ने मेरिट सूची जारी नहीं की है। दरअसल, इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने आईएससी व आईसीएसई दोनों ही परीक्षाओं के नतीजे बिना लंबित परीक्षाओं को कराए ही घोषित किए हैं। लंबित परीक्षाओं के नंबर आंतरिक मूल्यांकन के जरिए दिए गए हैं। रिजल्ट पर सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफल छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस साल आईसीएसई और आईएससी छात्रों को सफल होने के लिए बधाई।  इस साल दसवीं कक्षा में 99.34 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 96.84 फीसदी रहा। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। बारहवीं कक्षा में इस साल 88,409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 85,611 विद्यार्थी पास हुए हैं। बोर्ड ने इस साल लंबित परीक्षाओं का आयोजन न करने का फैसला किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed