गुजरात में नौवीं की परीक्षा में पूछा सवाल, गांधी जी ने खुदकुशी कैसे की थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी के बारे में एक बेतुके सवाल ने विवाद छेड़ दिया है। यह सवाल था - 'गांधीजी ने आत्महत्या करने के लिए क्या किया था?' यह सवाल गुजरात में गुजराती विषय की परीक्षा दे रहे 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों से पूछा गया। सवाल चार अंकों का था।
इतना ही नहीं, यहां 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी परीक्षा में अजीब सवाल दिया गया। उनके प्रश्नपत्र में लिखा था - 'आपके इलाके में शराब बेचने वाले और शराबियों का आतंक बढ़ गया है। इसकी शिकायत करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखें।' यह सवाल पांच अंको का था।
रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों सवाल बीते शनिवार को गांधीनगर स्थित विकास संकुल स्कूल में गुजराती विषय की परीक्षाओं में पूछे गए। अब इन सवालों पर विवाद छिड़ गया है। शराब से संबंधित सवाल के मामले में लोगों का कहना है कि गुजरात में शराबबंदी है। ऐसे में छात्रों से इस तरह के सवाल का क्या मतलब बनता है।
क्या कह रहे हैं शिक्षा मंत्री
इस मामले गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा से जब सवाल किया गया, तो उनका जवाब था - 'ये गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड का प्रश्नपत्र नहीं है। इन परीक्षाओं के लिए निजी क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रश्नपत्र तैयार करवाए जाते हैं। हालांकि इस तरह के सवाल पूछना उचित नहीं है।'
कमेंट
कमेंट X