{"_id":"61b8506ca9b6c215ba7ecb18","slug":"webinar-on-the-condition-and-direction-of-basic-education-after-covid-19-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSF Webinar: कोविड-19 के बाद बुनियादी शिक्षा की दशा और दिशा पर वेबिनार आज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CSF Webinar: कोविड-19 के बाद बुनियादी शिक्षा की दशा और दिशा पर वेबिनार आज
Tue, 14 Dec 2021 01:45 PM IST
देवेश शर्मा
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:45 PM IST
सार
कोविड-19 के बाद बुनियादी शिक्षा की दशा और दिशा पर वेबिनार में अमर उजाला और सेंट्रल स्क्वॉयर फाउंडेशन के आयोजन में विशेषज्ञ रखेंगे विचार।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संकट के बाद शिक्षा की दशा और दिशा पर विचार विमर्श के लिए अमर उजाला और सेंट्रल स्क्वॉयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। वेबिनार का उद्देश्य कोविड-19 की वजह से शिक्षा क्षेत्र और विद्यार्थियों को हुए नुकसान से उबारने की कोशिश है।
विज्ञापन
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी होंगे मुख्य वक्ता
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी मुख्य वक्ता होंगे। कोरोना का दंश झेलने के बाद धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौटनी शुरू हुई है। पिछले करीब दो सालों में सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की पढ़ाई का ही हुआ है। शाम 5:30 बजे से शुरू होकर एक घंटे तक चलने वाले इस वेबिनार में स्कूल न जाने की वजह से बच्चों के व्यक्तित्व पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के साथ ऐसे हालात अगर आगे भी बने तो उनसे कैसे निपटा जाए जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
वक्ताओं में ये विशेषज्ञ भी हैं शामिल
मुख्य वक्ताओं में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के अलावा डॉ. धीर झिंगरन, संस्थापक लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन, वरिष्ठ शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. जयश्री ओझा, संस्थापक एवं सीईओ द एजुकेशन एलायंस अमिताव विरमानी शामिल हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X