WBJEEB JEPBN Admit Card 2023: पश्चिम बंगाल पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
WBJEEB JEPBN Admit Card 2023: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने संयुक्त प्रवेश पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स (JEPBN) परीक्षा के लिए के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBJEEB JEPBN Admit Card 2023 OUT: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने संयुक्त प्रवेश पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स (JEPBN) परीक्षा के लिए के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे JEPBN प्रवेश पत्र 2023 आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम परीक्षा एक जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में जाने से पहले अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट करने होंगे। एडमिट कार्ड को A4 साइज में प्रिंट करना होगा और परीक्षा हॉल में जाने के बाद ही एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जांच लें। एडमिट कार्ड के बिना किसी को भी परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड करने के तुरंत बाद, उम्मीदवारों को उस पर मौजूद सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। अगर उन्हें एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखती है तो उन्हें अधिकारियों से सलाह लेकर इसे ठीक करा लेना चाहिए।
जेईपीबीएन एक ओएमआर-आधारित सामान्य प्रवेश परीक्षा है। जो पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को राज्य भर में फैले विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जेईपीबीएन रिजल्ट 2023 जुलाई महीने में जारी किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले JEPBN के आधिकारिक पोर्टल - wbjeeb.nic.in पर जाएं।
-
जेईपीबीएन पेज पर जाएं।
-
जेईपीबीएन एडमिट कार्ड 2023 पेज पर जाएं।
-
अब लिंक पर क्लिक करने पर एडमिट कार्ड पेज खुल जाएगा।
-
अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
विवरण जमा करें।
-
जेईपीबीएन एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
जेईपीबीएन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
अब भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X