{"_id":"5cdab4a9bdec2207167ed37c","slug":"wbjee-2019-admit-card-available-know-how-to-check-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBJEE 2019: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WBJEE 2019: परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Tue, 14 May 2019 05:59 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 14 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
WBJEE 2019: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने WBJEE 2019 प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो पश्चिम बंगाल प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2019 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आसानी से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि WBJEE 2019 की प्रवेश परीक्षा 26 मई, 2019 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। 26 मई को पेपर- I (गणित 11 से 1 बजे) तक और पेपर- II (भौतिकी और रसायन विज्ञान 2 से 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
WBJEE 2019 : परीक्षा के प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं।
चरण 2: WBJEE 2019 प्रवेश पत्र वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: अब स्क्रीन पर दिखाई आपका प्रवेश पत्र दिखाई देगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
WBJEE 2019 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X