{"_id":"5f0e896d8ebc3e63d25a60c0","slug":"wbbse-board-result-2020-wbbse-board-10th-result-know-hot-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBBSE Result 2020 : दसवीं कक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WBBSE Result 2020 : दसवीं कक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
Wed, 15 Jul 2020 10:28 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज हो रहा है जारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WBBSE Result 2020 : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल दसवीं कक्षा में 86.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। दसवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा में 10.16 लाख विद्यार्थी बैठे थे। दसवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
लड़कों ने मारी बाजी
इस साल लड़कों ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट में बाजी मारी है। दसवीं में 89.87 फीसदी लड़के पास हुए हैं जबकि 83.48 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा में सफलता पाई है। अरित्र पाल ने 99.14 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। सायान्तन गराय ने और अविक दास ने दूसरा स्थान हासिल किया है। सौम्या पाठक, देबोस्मिता महापात्रा और अरित्र मेती तीसरे नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल 10वीं में 86.07 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। सुगाता दास ने 694 नंबरों के साथ टॉप किया था। पिछले साल पूर्वी मिदनापुर क्षेत्र का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था। यहां 96.10 फीसदी विद्यार्थी दसवीं में पास हुए थे। पिछले साल दसवीं के रिजल्ट में लड़कों ने बाजी मारी थी। छात्राओं का पास पर्सेंटेज 82.87 फीसदी और छात्रों का 89.97 फीसदी था।
विज्ञापन
ऐसे देखें रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in व wbbse.org है।
-यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण डालना होगा।
-रोल नंबर और अन्य जानकारी डालते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X