{"_id":"68a9cdfc799e1b0f5009c8ab","slug":"wb-neet-ug-counselling-2025-west-bengal-neet-ug-round-1-seat-allotment-result-out-on-wbmcc-nic-in-check-how-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WB NEET UG Counselling 2025: पश्चिम बंगाल नीट यूजी राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WB NEET UG Counselling 2025: पश्चिम बंगाल नीट यूजी राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक
Sat, 23 Aug 2025 07:54 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:54 PM IST
सार
WB NEET UG Counselling 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी 2025 राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपनी सीट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
WB NEET Seat Allotment 2025
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB NEET Seat Allotment 2025: पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन-कौन सी सीटों के लिए हुआ अलॉटमेंट
इस राउंड में स्टेट कोटा, प्राइवेट मैनेजमेंट और NRI कोटा सीटों पर एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज के लिए एडमिशन दिया जा रहा है। सीटें उम्मीदवार की रैंक और पसंद के आधार पर अलॉट की गई हैं।
विज्ञापन
अब क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना एडमिशन कंफर्म करना होगा। इसके लिए:- अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
- आवश्यक दस्तावेज, कॉलेज फीस और बॉन्ड जमा करना होगा।
- समय पर रिपोर्ट न करने पर सीट कैंसिल मानी जाएगी।
| चरण | तिथि / समय |
|---|---|
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम | 23 अगस्त, 2025 |
| रिपोर्टिंग और एडमिशन | 23 अगस्त, 25 और 26 अगस्त (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) |
राउंड-2 के लिए 27 से 29 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
पश्चिम बंगाल नीट यूजी 2025 राउंड-2 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 से 29 अगस्त, 2025 तक किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28, 29 और 30 अगस्त को संपन्न होगा। छात्र 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सीट सरेंडर कर सकते हैं। सीट मैट्रिक्स और लिस्ट 1 सितंबर, 2025 को जारी की जाएगी, जबकि चॉइस फिलिंग 1 से 3 सितंबर तक होगी। राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट 8 सितंबर, 2025 को किया जाएगा और कॉलेज रिपोर्टिंग 9, 10 और 11 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
WB NEET UG Counselling 2025: सीट अलॉटमेंट कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘UG Medical & Dental’ टैब चुनें।
- ‘Candidate Registration and Login’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
- स्क्रीन पर आपकी सीट अलॉटमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।
- अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X