फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB JEE 2022 Counselling Registration begins on wbjeeb.nic.in

WBJEE 2022: डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई, ऐसे करें आसानी से रजिस्ट्रेशन

Sat, 27 Aug 2022 07:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 07:14 PM IST
सार

WBJEE 2022 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड WBJEEB की ओर से आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर WBJEE काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण आवेदन का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। 

विज्ञापन
WB JEE 2022 Counselling Registration begins on wbjeeb.nic.in
WB JEE 2022 Counselling - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

WB JEE 2022 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2022 की काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड WBJEEB की ओर से आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर WBJEE काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण आवेदन का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। 

विज्ञापन

WB JEE 2022 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए देना होगा इतना शुल्क 

डब्ल्यूबी जेईई 2022 में उत्तीर्ण उम्मीदवार डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 के माध्यम से आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग 2022 का शेड्यूल और पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी यहां दी जा रही है। डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क के तहत 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जो कि गैर वापसी योग्य शुल्क है यानी यह वापस रिफंड नहीं होगा। 

विज्ञापन

WB JEE 2022 एक सितंबर, 2022 तक जारी रहेगी पंजीकरण प्रक्रिया

WBJEE बोर्ड की ओर से जारी डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 के शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया एक सितंबर, 2022 तक जारी रहेगी। डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 में काउंसलिंग पंजीकरण, शुल्क भुगतान और विकल्प भरने सहित विभिन्न चरण शामिल हैं। डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड छात्रों को उनकी पसंद वरीयता रैंक, स्कोर और सीट की उपलब्धता के अनुसार प्रवेश के विकल्प चुनने का अवसर देता है। 
 

WB JEE 2022 का काउंसलिंग शेड्यूल

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    काउंसलिंग पंजीकरण, शुल्क भुगतान और विकल्प भरना : 26 अगस्त से 01 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग : 31 अगस्त से 01 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग प्रथम राउंड सीट आवंटन परिणाम दिनांक : 07 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान : 07 सितंबर से 12 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम का दूसरा दौर : 15 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मॉप अप राउंड का विकल्प चुनने के दौरान एमओपी का भुगतान : 21 सितंबर से 23 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग मॉप अप राउंड सीट आवंटन परिणाम : 27 सितंबर, 2022

विज्ञापन

WBJEE काउंसलिंग 2022 के लिए कैसे करें पंजीकरण?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर दिखाई देने वाले WBJEE काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद एक नया साइन-इन पेज खुलेगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    साइन इन करने के लिए WBJEE रोल नंबर और पासवर्ड व अन्य विवरण दर्ज करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    WBJEE पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से WBJEE काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विकल्प भरें, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और अपनी च्वॉइस फिल करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को सेव कर लें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed