WBJEE 2022: डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई, ऐसे करें आसानी से रजिस्ट्रेशन
WBJEE 2022 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड WBJEEB की ओर से आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर WBJEE काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण आवेदन का लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WB JEE 2022 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2022 की काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड WBJEEB की ओर से आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर WBJEE काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण आवेदन का लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
WB JEE 2022 काउंसलिंग पंजीकरण के लिए देना होगा इतना शुल्क
डब्ल्यूबी जेईई 2022 में उत्तीर्ण उम्मीदवार डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 के माध्यम से आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग 2022 का शेड्यूल और पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी यहां दी जा रही है। डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क के तहत 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जो कि गैर वापसी योग्य शुल्क है यानी यह वापस रिफंड नहीं होगा।
WB JEE 2022 एक सितंबर, 2022 तक जारी रहेगी पंजीकरण प्रक्रिया
WBJEE बोर्ड की ओर से जारी डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 के शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया एक सितंबर, 2022 तक जारी रहेगी। डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग 2022 में काउंसलिंग पंजीकरण, शुल्क भुगतान और विकल्प भरने सहित विभिन्न चरण शामिल हैं। डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड छात्रों को उनकी पसंद वरीयता रैंक, स्कोर और सीट की उपलब्धता के अनुसार प्रवेश के विकल्प चुनने का अवसर देता है।
WB JEE 2022 का काउंसलिंग शेड्यूल
-
काउंसलिंग पंजीकरण, शुल्क भुगतान और विकल्प भरना : 26 अगस्त से 01 सितंबर, 2022 -
काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग : 31 अगस्त से 01 सितंबर, 2022 -
डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग प्रथम राउंड सीट आवंटन परिणाम दिनांक : 07 सितंबर, 2022 -
सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान : 07 सितंबर से 12 सितंबर, 2022 -
डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम का दूसरा दौर : 15 सितंबर, 2022 -
मॉप अप राउंड का विकल्प चुनने के दौरान एमओपी का भुगतान : 21 सितंबर से 23 सितंबर, 2022 -
डब्ल्यूबी जेईई काउंसलिंग मॉप अप राउंड सीट आवंटन परिणाम : 27 सितंबर, 2022
WBJEE काउंसलिंग 2022 के लिए कैसे करें पंजीकरण?
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर दिखाई देने वाले WBJEE काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद एक नया साइन-इन पेज खुलेगा। -
साइन इन करने के लिए WBJEE रोल नंबर और पासवर्ड व अन्य विवरण दर्ज करें। -
WBJEE पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से WBJEE काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करें। -
विकल्प भरें, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और अपनी च्वॉइस फिल करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को सेव कर लें और प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X