फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB Board Exams: Bengal secondary board introduces secret code in question paper

WB Board Exams: फर्जी प्रश्न पत्र वायरल होने से रोकने के लिए बोर्ड ने उठाया कदम, हर पेपर पर होगा सीक्रेट कोड

Fri, 02 Feb 2024 09:13 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 09:13 AM IST
सार

Bengal Secondary Board: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले नकली बोर्ड पेपरों की तस्वीरों को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कार्यवाही करते हुए इस वर्ष प्रश्न पत्रों पर एक सीक्रेट कोड जारी किया है।

विज्ञापन
WB Board Exams: Bengal secondary board introduces secret code in question paper
WB Board Exams - फोटो : Social Media

विस्तार

WB Board Exams: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं आज, यानी 2 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार बोर्ड ने प्रत्येक माध्यमिक प्रश्न पत्र के लिए एक सीक्रेट कोड लागू किया है। यह कदम परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर इसकी छवियों के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के पिछले संस्करणों में कथित प्रश्न पत्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जो हर बार नकली पाए गए थे। ऐसे में बोर्ड ने इस बार इस फर्जीवाडे को रोकने के लिए यह कार्यवाही की है।
विज्ञापन


गुरुवार को बोर्ड के एक बयान के अनुसार, प्रश्न पत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर कोड होगा, जिसे 2 फरवरी को सुबह 9:45 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में सभी परीक्षार्थियों को इस तरह के निषिद्ध व्यवहार में शामिल न होने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि प्रश्न पत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर छिपा हुआ कोड पेपर की तस्वीर लेने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी पहचान छिपाना असंभव बना देगा।

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कोड को स्थिर या वीडियो छवि से समझा जा सकता है, और चूंकि प्रत्येक प्रश्न पत्र में एक अलग कोड होगा, इसलिए तस्वीर लेने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सकती है।

बोर्ड अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि एक बार उम्मीदवार की पहचान की पुष्टि हो जाने के बाद, उन्हें केवल विशेष पेपर ही नहीं, बल्कि पूरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


2017 से, परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और भूगोल के प्रश्नपत्रों की नकली तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई हैं। हालांकि, बोर्ड का कहना है कि ये तस्वीरें मूल प्रश्नपत्रों से मेल नहीं खातीं।

राज्य भर के 2,675 केंद्रों पर लगभग 8,76,113 उम्मीदवारों के पेपर लिखने की उम्मीद है। परीक्षाएं 12 फरवरी को समाप्त होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed