फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   VITEEE 2021: VIT Registration begins for engineering entrance exam, Check eligibility and how to apply

VITEEE 2021: वीआईटी एंट्रेस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Tue, 01 Dec 2020 04:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 01 Dec 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
VITEEE 2021: VIT Registration begins for engineering entrance exam, Check eligibility and how to apply

VIT Entrance Exam 2021: वीआईटी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है। इसके लिए वीआईटी की आधिकारिक वेबसाइट vit.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार सारी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

विज्ञापन


बता दें कि यह परीक्षा अप्रैल 2021 के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से वीआईटी के वेल्लौर, चेन्नई, आंध्र प्रदेश व भोपाल स्थित कैंपस में विभिन्न इंजीनियरिंग यूजी कोर्सेस (BE/BTech) में एडमिशन मिलता है।
विज्ञापन

जरूरी योग्यताएं - 

वीआईटी की इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स का मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्लस टू पैटर्न पर 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 2021 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स भी वीआईटी एंट्रेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क - 
वीआईटी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फीस 1,150 रुपये है। विदेशी स्टूडेंट्स को 50 यूएस डॉलर देने होंगे।

ऐसे करें आवेदन - 

- वीआईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर VITEEE 2021 BTech Admission के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर लॉग-इन करें।
- रजिस्टर करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी सेव करें और एक प्रिंट लेकर रख लें।

VIT
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed