कोरोना: उत्तराखंड में भी नहीं होंगी 10वीं की परीक्षाएं, सरकार ने स्थगित किए 12वीं के एग्जाम
कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं क्रमश: रद्द और स्थगित की जा रही हैं - उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दी है। शिक्षा मंत्री के अनुसार अब एक जून को देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए परीक्षा की तिथियों का एलान किया जाएगा।
हाईस्कूल के 1,48,355 अभ्यर्थियों को अब बोर्ड परीक्षाएं नहीं देनी होगी। वहीं इंटर मीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। रविवार को शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम को परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करना का निर्देश दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार पहले दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को तय समय पर यानी 4 मई से कराने के पक्ष में थी। किंतु प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। बता दें उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 2.70 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 1.48 लाख और इंटर मीडिएट में 1,22,184 छात्र-छात्र हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इनकी परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।In view of rising #COVID19 cases, state board examinations for Class 10 have been cancelled while deferred for Class 12: Uttarakhand Education Minister Arvind Pandey pic.twitter.com/2xLCeKCGDO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 18, 2021
कमेंट
कमेंट X