फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttarakhand Board UBSE Class 10th, 12th results 2020 date and time updates

Uttarakhand Board Class 10th, 12th results 2020: जानिए कब आएगा बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट?

Sat, 25 Jul 2020 12:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 Jul 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board UBSE Class 10th, 12th results 2020 date and time updates
सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। (फाइल फोटो) - फोटो : IStock

Uttarakhand Board UBSE Class 10th- 12th results 2020: उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट शुक्रवार 31 जुलाई को जारी होगा। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा के तीन लाख के करीब विद्यार्थी अरपने दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की सचिव नीता तिवारी का कहना है कि दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई आखिर में जारी होगा। उन्होंने यह बात एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कही है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-मौका! जेईई-नीट परीक्षा की तैयारी के लिए IIT/IIM से पढ़े फैकल्टी से लें 7 दिन की फ्री मास्टर क्लास
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है और अगले हफ्ते बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य 15 जुलाई तक पूरा हो गया था। रिजल्ट के जारी होते ही विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दसवीं व बारहवीं के परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in है। इस साल करीब 1.5 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा और 1.35 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं। कोरोना वायरस की वजह से मार्च में लॉकडाउन लगने से कुछ परीक्षाएं स्थगित भी हुई थी जो बाद में 22 जून से लेकर 24 जून के बीच आयोजित हुई हैं। लॉकडाउन में दसवीं और बारहवीं कक्षा की कुछ परीक्षाएं स्थगित हुई थी। गौरतलब है कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस साल सभी राज्यों के बोर्ड रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि, अभी तक उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
ubse.uk.gov.in

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in है।
-यहां आपको दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-दसवीं व बारहवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-यहां रोल नंबर व अन्य जानकारी अपलोड करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद ही आपको दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed