UK Board Result: आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, सबसे पहले अमर उजाला देख पाएंगे 10वीं-12वीं का परिणाम
UK Board Result 2023: अधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर देखने को मिलेगा। छात्र इसी डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट अपने मोबाइल पर एमएमएस के तौर पर पा सकते हैं।

विस्तार
Uttarakhand Board Result 2023 Out Date Time UK Result Updates: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद यानी उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज (25 मई) जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
छात्रों को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर देखने को मिलेगा। छात्र इसी डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट अपने मोबाइल पर एमएमएस के तौर पर पा सकते हैं। सबसे तेज नतीजे पाने और ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए पढ़ते रहे amarujala.com। अच्छे परिणाम के लिए सभी छात्र-छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं।
UK Board Result 2023: वेबसाइटों की सूची
इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र निम्नलिखित वैकल्पिक वेबसाइटों से अपना परिणाम देख सकते हैं;
ubse.uk.gov.in
uaresults.nic.in
results.amarujala.com
Uttarakhand Board Result: इतने छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल
इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनको बेसब्री से परीक्षाफल का इंतजार है। उत्तराखंड में 16 मार्च से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं, जो 6 अप्रैल तक चलीं। इस बार प्रदेश में हाई स्कूल की परीक्षा में 1 लाख 32 हजार 115 और इंटर मीडिएट में 1 लाख 27 हजार 324 परीक्षार्थियों ने दी है।
UBSE Result: 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया हाईस्कूल, इंटर मीडिएट की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 केंद्रों पर किया गया था। बोर्ड की ओर से मूल्याकंन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी और मूल्यांकन कार्य को 29 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। प्रदेशभर में करीब 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को 4500 शिक्षकों ने जांचा। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
Uttarakhand Board Result ऐसे करें चेक
-
उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं। -
या अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर जाने के लिए यहां MY Results Plus Results.Amarujala.Com पर क्लिक करें। -
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें। -
आवश्यक विवरण भरें और सबमिट टैब पर क्लिक करें। -
परिणाम पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा, पीडीएफ को ध्यान से देखें। -
रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।
कमेंट
कमेंट X