फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttarakhand board exam 2022 Is ended know when will the result wil released sarkari result

UK Board Result 2022: उत्तराखंड में दसवीं और बारहवी की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त, जानें कब जारी होगा परिणाम?

Wed, 20 Apr 2022 07:17 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 07:17 PM IST
सार

UK Board Result 2022: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 25 अप्रैल, 2022 से बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को चेक करना शुरू करेगा। इस प्रक्रिया के लिए बोर्ड की ओर से कुल 30 मूल्याकंन केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand board exam 2022 Is ended know when will the result wil released sarkari result
UK board exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UK Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड (UKBSE) की ओर से राज्य में बोर्ड परीक्षाएं पूर्ण रूप से संपन्न करा ली गई है। अब बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पर कार्य शुरू कर दिया गया है।  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से अब कॉपी जांचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से परिणाम भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। जो भी छात्र उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

UK Board Result 2022: इस तारीख से शुरू होंगे कॉपियों के मूल्यांकन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 25 अप्रैल, 2022 से बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को चेक करना शुरू करेगा। इस प्रक्रिया के लिए बोर्ड की ओर से कुल 30 मूल्याकंन केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की ओर से कॉपियों को चेक करने की प्रक्रिया 9 मई, 2022 तक जारी रहेगी। उत्तराखंड बोर्ड ने राज्य में कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 28 मार्च, 2022 से लेकर 19 अप्रैल, 2022 तक किया था। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए की गई थी। बता दें कि राज्य में दो सालों बाद बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UK Board Result 2022: कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम? 
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद  (UKBSE) की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मई महीने के आखिरी हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं। चूंकि, बोर्ड की ओर से कॉपी जांचने की प्रक्रिया 9 मई, 2022 तक चलेगी। इसके बाद ही परिणाम की घोषणा की जा सकेगी। जो भी उम्मीदवार इस साल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह परिणाम से जुड़ी किसी भी जानकारी और नई अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया आईडी पर नजर बनाकर रखें।

विज्ञापन

UK Board Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवार उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed