उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: प्रदेश में 5 मार्च से 1309 केंद्रों पर होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पांच मार्च से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बोर्ड कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। सभापति डॉ. आरके कुंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों, कस्टेडियन, कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति, सचल दल, केंद्र निरीक्षक, पर्यवेक्षकों की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की प्राप्ति और केंद्रों को वितरण की जानकारी दी गई।
बैठक में उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद के सभापति डॉ. कुंवर ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 2,81,826 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाइस्कूल के कुल 149445 परीक्षार्थी हैं, जिनमें संस्थागत 144518 और व्यक्तिगत 4927 परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में कुल 132381 परीक्षार्थी हैं।
इनमें 124888 संस्थागत और 7493 व्यक्तिगत के परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1,309 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 230 संवेदनशील, 28 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य संकलन केंद्र और 23 उपसंकलन केंद्र बनाए गए हैं।
6,000 परीक्षक एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक 30 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षकों के नियुक्ति पत्र उनके प्रधानाचार्य के माध्यम से मार्च के दूसरे सप्ताह में भेज दिए जाएंगे। बोर्ड अधिकारियों ने शांतिपूर्ण, नकलविहीन परीक्षा के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी, अपर निदेशक माध्यमिक मुख्यालय रामकृष्ण उनियाल, अपर निदेशक गढ़वाल महावीर सिंह बिष्ट, अपर सचिव एनसी पाठक, संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, सुभागा आर्य, विपिन चंद्र उप्रेती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एनके जोशी, राजीव रावत, शोध अधिकारी सहित सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य संकलन केंद्रों, उपसंकलन केंद्रों के उपनियंत्रक मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X