उत्तराखंड बोर्ड 2020: कोरोना का कहर, स्थगित हुई परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने एक घोषणा की है जिसके अनुसार, उत्तराखंड राज्य बोर्ड की परीक्षा को कोरोनोवायरस महामारी के कारण अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
बता दें कि ये घोषणा स्कूल शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के सचिव- आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा शनिवार को की गई थी। जिसके अनुसार, 23, 24 और 25 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तराखंड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं।
इसके साथ, उत्तराखंड कई अन्य राज्यों में शामिल हो गया, जिन्होंने अपनी बोर्ड परीक्षाओं जैसे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, गोवा, तेलंगाना और पंजाब को स्थगित कर दिया है।
इससे पहले, बुधवार को CBSE ने और गुरुवार को आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं।
बता दें कि पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी PSEB ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों तो देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। बता दें कि कक्षा 5, मैट्रिक और वरिष्ठ माध्यमिक की परीक्षाओं की संशोधित तिथियां जारी कर दी गई हैं।
- अब कक्षा 5वीं के लिए 1 अप्रैल से 3 अप्रैल, 2020 तक परीक्षाएं निर्धारित हैं।
- कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा 3 अप्रैल से शुरू होगी और 23 अप्रैल को समाप्त होगी।
- कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा 3 अप्रैल से शुरू होगी और 18 अप्रैल, 2020 को समाप्त हो जाएगी।
कमेंट
कमेंट X