फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh UPMSP 10th, 12th improvement exams 2021 from September 18, check the direct link here

उत्तर प्रदेश बोर्ड: 18 सितंबर से होंगे 10वीं, 12वीं के इम्प्रूवमेंट एग्जाम, बोर्ड ने घटाई परीक्षा की समय अवधि

Wed, 18 Aug 2021 02:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 18 Aug 2021 02:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, 4 अक्तूबर तक चलेंगी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh UPMSP 10th, 12th improvement exams 2021 from September 18, check the direct link here
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड (यूपीएसईबी) ने 10वीं और 12वीं की इम्प्रूवमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के मुताबिक 18 सितंबर से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। कोरोना महामारी के कारण जो छात्र 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सके या जो छात्र अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

अक्तूबर में समाप्त होगी कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 4 अक्तूबर को समाप्त होगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 अक्तूबर को होगी। छात्रों को परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। परीक्षा का समय घटाकर दो घंटे कर दिया गया है, उम्मीदवारों को परीक्षा से 15 मिनट पहले यूपीएमएसपी के अनुसार प्रश्न पत्र मिल जाएगा।

विज्ञापन

UPMSP 10वीं, 12वीं की इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2021: शेड्यूल कैसे चेक करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।
  • 10वीं, 12वीं की इम्प्रूवमेंट परीक्षा की डेटशीट लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर 10वीं, 12वीं परीक्षा कार्यक्रम के साथ एक पीडीएफ दिखाई देगा।
  • 10वीं, 12वीं की डेटशीट डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

उत्तर प्रदेश 10वीं, 12वीं बोर्ड: विशेष परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, पढ़िए आधिकारिक अधिसूचना

इस बीच, कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2022 का अस्थायी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की जाएंगी, विस्तृत समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। बोर्ड शेड्यूल के अनुसार, थ्योरी परीक्षा मार्च के चौथे सप्ताह में निर्धारित है, और व्यावहारिक परीक्षा फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

इम्प्रूवमेंट एग्जमा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed