फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar pradesh UP board: Evaluation Criteria For Cancelled Class 10, 12 Exams Likely Soon, education minister can give opportunity to appear for the exams

उत्तर प्रदेश 10वीं व 12वीं बोर्ड: जल्द जारी हो सकती है मूल्यांकन नीति, मिल सकता है परीक्षा देने का मौका

Tue, 08 Jun 2021 01:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Jun 2021 01:14 PM IST
सार

इस साल उत्तर प्रदेश कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 56 लाख छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षाओं में पदोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttar pradesh UP board: Evaluation Criteria For Cancelled Class 10, 12 Exams Likely Soon, education minister can give opportunity to appear for the exams
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने हाल ही में कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था। जिसके बाद यूपी सरकार ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों का परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन नीति बनाने हेतु जिलों के स्कूल निरीक्षकों से सुझाव मांगे थे। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार जल्द ही मूल्यांकन मानदंड की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन

शुरू होंगी ग्यारहवीं की ऑनलाइन कक्षाएं

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कहना है कि छात्रों का अंतिम परिणाम के लिए मूल्यांकन मानदंड तैयार करने हेतु अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। पैनल की सिफारिशों के आधार पर ही विद्यार्थियों काे अंक दिए जाएंगे। यह निर्णय अगले शैक्षणिक सत्र को नियमित करने में मदद करेगा। वहीं कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए जल्द ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार हो सकता है परिणाम

बता दें कि यूपी सरकार ने 7 जून को माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले के स्कूल निरीक्षकों के साथ एक बैठक की गई थी। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं का अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन नीति पर चर्चा की गई थी। अब आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बोर्ड यह भी घोषणा कर सकता है कि यूपीएमएसपी मूल्यांकन मानदंडों के माध्यम से प्राप्त परिणामों से असंतुष्ट छात्रों को कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

56 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोन्नति

इस साल उत्तर प्रदेश कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 56 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 29,94,312 कक्षा 10वीं के छात्रों और 26,10,316 कक्षा 12वीं के छात्रों को इस साल बिना परीक्षा के अगली कक्षाओं में पदोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed