फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   10th Board exam cancelled, all students will get promotion, 100 percent result in the history of up board

UP Board 10th Exam 2021: विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोन्नति, 100 साल में पहली बार 100 फीसदी परिणाम

Sat, 22 May 2021 04:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 May 2021 04:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा दसवीं के सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। बोर्ड दसवीं की परीक्षा को रद्द करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
10th Board exam cancelled, all students will get promotion, 100 percent result in the history of up board
UPMSC- यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 स्थगित - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड द्वारा जल्द ही सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करनी घोषणा की जाएगी। यानी सत्र 2020-21 में हाई स्कूल में पढ़ रहे 29.94 लाख छात्र-छात्राओं को कक्षा ग्यारहवीं में प्रोन्नति मिल सकती है। यूपी बोर्ड के 100 साल के इतिहास में पहली बार कक्षा दसवीं बोर्ड का 100 फीसदी सफलता का परिणाम होगा। इससे पहले 10वीं में पास होने का सर्वाधिक रिकॉर्ड 87.66 फीसदी रहा है।

विज्ञापन

नौवीं कक्षा के आधार पर मिलेगा प्रमोशन
विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालयों से सभी छात्र-छात्राओं के नौवीं कक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड द्वारा विद्यालयों को 24 मई तक विद्यार्थियों के नौवीं कक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोर्ड नौवीं कक्षा का अंतिम परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को प्रोन्नति दी जाएगी। कक्षा दसवीं का अंतिम परिणाम तैयार करने की योजना का एलान जल्द ही हो सकता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



शुरू हुई ऑनलाइन कक्षाएं, ऑफलाइन की मंजूरी नहीं
राज्य के सभी विद्यालयों में 20 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालयों को ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन की वजह से 24 मई के बाद कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed