फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh Board: Class 6th to 11th students will be promoted to the next class, result will be formed on the basis of internal assessment or annual examination

यूपी: हर हाल में प्रमोट होंगे कक्षा छठवीं से लेकर ग्यारहवीं तक के छात्र, निरीक्षक ने जारी किया यह अहम निर्देश

Wed, 02 Jun 2021 02:23 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 02 Jun 2021 02:23 PM IST
सार

कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को प्रोन्नत करने के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत होने पर उसकी सुनवाई जिला स्तर की कमेटी द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Board: Class 6th to 11th students will be promoted to the next class, result will be formed on the basis of internal assessment or annual examination
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने कक्षा छठवीं से लेकर ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नति देना का निर्णय लिया है। कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाएगा। यदि सालभर कोई परीक्षा या असेसमेंट नहीं हुआ हो तो सामान्य रूप से छात्रों को प्रमोट करने का निर्देश है। शिक्षा विभाग के निर्देशों से सभी स्कूलों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को प्रोन्नत करने के संबंध में यदि किसी प्रकार की शिकायत होगी तो उसकी सुनवाई जिला स्तर की कमेटी करेगी।

विज्ञापन

सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होंगे निर्देश

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का दिशा-निर्देश जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देश के अनुसार कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों को सीधे अगली कक्षा में भेजना है। वहीं, कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल के आधार पर प्रमोट किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा न होने पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा परिणाम

डाॅ मुकेश कुमार सिंह बताते हैं कि जिन स्कूलों ने वार्षिक परीक्षा नहीं कराई, वे वर्ष भर में कराए गए टेस्ट, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट कर सकते हैं। यदि साल भर इस तरह की कोई शैक्षणिक गतिविधियां नहीं हुई हैं तो सामान्य रूप से छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्देश है। ये निर्देश सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए हैं, लेकिन यदि किसी बोर्ड ने विशेष तौर पर नियम बनाए हैं तो वह उसी के नियम लागू होंगे।

विज्ञापन

जिला शुल्क नियामक समिति में करें शिकायत

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि अगली कक्षा में प्रमोट करने को लेकर छात्र या अभिभावक जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली शुल्क नियामक समिति में शिकायत कर सकते हैं। इसका तीन दिन में निस्तारण होगा। दसवीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जल्द मूल्यांकन नीति जारी कर छात्रों को कक्षा ग्यारहवीं में प्रमोट कर दिया जाएगा। इसमें भी किसी छात्र या अभिभावक की शिकायत होगी तो उसका भी यही समिति निस्तारण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed