फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh 69000 Teacher Recruitment Candidates For Application form Last date 26 may

69000 शिक्षक भर्तीः उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल

Mon, 25 May 2020 08:01 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 25 May 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh 69000 Teacher Recruitment Candidates For Application form Last date 26 may

69000 शिक्षक भर्तीः परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। रविवार तक एक लाख 28 हजार अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। मोबाइल नंबर संशोधन को लेकर अब तक पेच फंस हुआ है। अभ्यर्थी रोज बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन इस मामले में अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास केवल दो दिन का समय बाकी है। अगर इस दौरान उन्हें मोबाइल नंबर संशोधन का मौका नहीं मिलता है तो हजारों अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह जाएंगे।

विज्ञापन


 69 हजार शिक्षक भर्ती में एक लाख 44 हजार अभ्यर्थियों को न्यूनतम अर्हता अंक मिले हैं। ये सभी-सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग से पहले ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र हैं, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया तभी पूरी की जा सकती है, जब अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आवेदन फॉर्म डेढ़ साल पहले भरे गए थे और अभ्यर्थियों ने उसी फॉर्म में मोबाइल नंबर की जानकारी भी दी थी। इस बीच तमाम अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर बदल गए। ऐसे में अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर में ओटीपी की जानकारी नहीं आ रही हैं और अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछली 68500 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर संशोधन का मौका दिया गया था लेकिन इस बार अभ्यर्थियों को इससे वंचित कर दिया गया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित समय सीमा पूरी होने में केवल दो दिन बाकी रह गए हैं। अगर इस मसले पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होने के बावजूद नौकरी से वंचित रह जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भर्तियों में काउंसलिंग से पहले अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर में संशोधन का मौका दिया जाता है। यहां तक कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में भी काउंसलिंग से पहले मोबाइल नंबर संशोधन का प्रावधान है। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग से पहले उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से मोबाइल नंबर संशोधन के लिए अलग से आवेदन मांगे जाते हैं और इसके लिए अभ्यर्थियों को चार-पांच दिनों का समय दिया जाता है। मोबाइल नंबर संशोधन के बाद ही काउंसलिंग शुरू की जाती है, ताकि अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर भर्ती संबंधी जरूरी मैसेज समय से भेजे जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed