फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   uttar pradesh 69000 teacher recruitment Candidates apply for application form start 18 May

69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट: उत्तर प्रदेश अध्यापक भर्ती के लिए जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

Thu, 14 May 2020 08:32 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 14 May 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh 69000 teacher recruitment Candidates apply for application form start 18 May
69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट
UP Assistant Teacher Result: प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के अंकपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट पर अपने अंकपत्र को 29 मई तक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षार्थियों को इस परीक्षा का अलग अंकपत्र नहीं जारी किया जाएगा परीक्षार्थी अपने अंकपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 से 26 मई तक आवेदन दाखिल किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को भर्ती का कार्यक्रम जारी किया है। परिषद की ओर से 17 मई को भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। 18 से 26 मई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन दाखिल किए जाएंगे। परिषद की ओर से 27 से 31 मई तक आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 3 से 6 जून के बीच जिलों में काउंसलिंग कर नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा 1 लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में 65 प्रतिशत (150 में से 97 अंक) कटऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36614, 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) कटऑफ के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति के 270 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 86868 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


66 फीसदी से अधिक बीएड के ही अभ्यर्थी

परिषदीय विद्यालायों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में बीएड वालों को मौका दिए जाने से डीएलएड अभ्यर्थियों के अवसर कम हो गए। शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक ओर जहां बीएड से 97 हजार (66 फीसदी) से अधिक दावेदार सफल हुए हैं, वहीं डीएलएड से मात्र 38 हजार (26 फीसदी) अभ्यर्थियों को ही सफलता मिली है। डीएलएड अभ्यर्थियों का कहना है कि एनसीटीई की ओर से बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालायों के लिए शिक्षक भर्ती के अर्ह मान लेने से उनके अवसर कम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed