फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UTET Answer Key 2024 Out at ukutet.com, check Objection Submission Key Details here

UKTET Answer key: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, इस तारीख से पहले दर्ज कराएं आपत्ति

Tue, 29 Oct 2024 12:47 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Oct 2024 12:47 PM IST
सार

UKTET Answer key: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन   ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जो उम्मीदवार जो 24 अक्तूबर को परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकते हैं और किसी भी कथित विसंगतियों के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।

विज्ञापन
UTET Answer Key 2024 Out at ukutet.com, check Objection Submission Key Details here
UKTET Answer key out - फोटो : Amar ujala

विस्तार

UKTET Answer key out: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 और 2 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है,जो उम्मीदवार इसके लिए लिखित परीक्षा  में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (ukutet.com) पर जाकर अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा लिए लिखित परीक्षा 24 अक्तूबर, 2024 को दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित हुई वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई। पेपर 1 और पेपर II में से प्रत्येक में 150 प्रश्न थे, प्रति पेपर कुल 150 अंक थे।

विज्ञापन

इस तारीख पहले दर्ज कराएं आपत्ति
जिन उम्मीदवारों को यूटीईटी 2024 उत्तर कुंजी के बारे में कोई आपत्ति है, वे उचित दस्तावेजों के साथ अपनी चिंताओं को उठा सकते हैं और उन्हें 13 नवंबर, 2024, शाम 5 बजे से पहले secyutet@gmail.com पर भेज सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदकों को प्रति फॉर्म एक प्रश्न या उत्तर जमा करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, "UTET उत्तर कुंजी 2024" लेबल वाला लिंक चुनें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिससे उम्मीदवार उत्तरों की समीक्षा कर सकेंगे।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed