US Student Visa: यूएस छात्र वीजा अपने उच्चतम स्तर पर, अमेरिकी राजदूत बोले- हर पांच में से एक भारतीय
US Student Visa to Indians: 2022 में हर पांच में से एक अमेरिकी छात्र वीजा भारतीय छात्रों को जारी किया गया था, जो दुनिया में भारतीय आबादी के अनुपात से अधिक है। जबकि इस साल 10 लाख से अधिक वीजा प्रोसेस करने का लक्ष्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'अमेरिका की ओर से जारी किए जाने वाले वीजा की संख्या में हो रही बढ़ोतरी दर्शाती है कि अमेरिका-भारत संबंधों की मजबूती अपने चरम पर है।' यह कहना है भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का। गार्सेटी नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से आयोजित सातवें वार्षिक वीजा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
गार्सेटी के अनुसार, 2022 में हर पांच में से एक अमेरिकी छात्र वीजा भारतीय छात्रों को जारी किया गया था, जो दुनिया में भारतीय आबादी के अनुपात से अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों ने दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है और संसाधित किए जा रहे वीजा आवेदनों की बढ़ती संख्या प्रशंसनीय है।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इस साल 10 लाख से अधिक वीजा प्रोसेसिंग का लक्ष्य
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बताया कि भारत में अमेरिकी मिशन का लक्ष्य 2023 में 10 लाख से अधिक वीज़ा आवेदनों को संसाधित करना है, जिसमें जून और अगस्त के बीच सबसे अधिक छात्रों के साक्षात्कार निर्धारित हैं। पिछले साल, मिशन इंडिया ने रिकॉर्ड तोड़ संख्या में 1,25,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए थे।
#WATCH | Delhi: "One out of every 5 US student visas was issued in India in 2022. One out of five in the world, which is more than the proportion of the Indian population in the world. So, Indians have not only pursued education in the United States but for decades have shown… pic.twitter.com/Zw3o8J2943
— ANI (@ANI) June 7, 2023
कमेंट
कमेंट X