फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET / CTET 2022: Know what is the difference between these two eligibility exams, which exam is-safalta

UPTET/CTET 2022 : जानिए इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में क्या है अंतर, किसके लिए कौन-सा एग्जाम है बेहतर

Thu, 13 Oct 2022 02:14 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Thu, 13 Oct 2022 02:14 PM IST
सार

अगले CTET और UPTET के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में होना है।

विज्ञापन
UPTET / CTET 2022: Know what is the difference between these two eligibility exams, which exam is-safalta
सीटेट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश या उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(UPTET) 2022 के आधिकारिक नोटिफिकेशन कुछ ही दिनों में जारी किए जा सकते हैं। CTET का आयोजन करने वाली संस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 दिसंबर में कराई जानी है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि CBSE इस परीक्षा के लिए अगले कुछ दिनों के अंदर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। वहीं UPTET के आयोजन के संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी तो साझा नहीं की है, लेकिन अक्तूबर महीने में इसकी अधिसूचना जारी किए  जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखनी चाहिए।  वहीं अगर आप भी इन शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

किसके लिए कौन - सी पात्रता परीक्षा है बेस्ट :

इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में मूल अंतर यह है कि CTET का प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों के साथ कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि, UPTET में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के जूनियर तथा प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाले जाने पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इन परीक्षाओं में एक अंतर यह भी है कि CTET का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और UPTET का आयोजन साल में एक बार ही किया जाता है। हालांकि इन दोनों परीक्षाओं का एग्जाम पैटर्न लगभग एक समान है और अब इन दोनों परीक्षाओं के सर्टिफिकेट को भी पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। इन दोनों परीक्षाओं में क्या अंतर है और इनकी क्या विशेषताएं हैं, इसे ऊपर बताया गया है। आप इसे पढ़कर अपने लिए बेस्ट परीक्षा का चयन कर सकते हैं।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

CTET तथा UPTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इनके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET तथा UPTET के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले CTET तथा UPTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप  के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed