फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTET Exam 2021 Paper Leak Case CM Yogi Suspends Exam Regulatory Authority Secretary

UPTET 2021: यूपी टीईटी पेपर लीक मामला, सीएम योगी ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को किया सस्पेंड

Tue, 30 Nov 2021 08:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 08:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी ने लापरवाही बरतने के कारण परीक्षा नियामक सचिव संजय कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
UPTET Exam 2021 Paper Leak Case CM Yogi Suspends Exam Regulatory Authority Secretary
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPTET 2021 paper leak case: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी ने लापरवाही बरतने के कारण परीक्षा नियामक सचिव संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। अब उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। मुख्यमंत्री ने इससे पहले ही साफ कर दिया था कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने पेपर लीक प्रकरण से जुड़े आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुरुआती जांच में मिली जानकारी के अनुसार, यूपी टीईटी का पेपर लीक करने वालों में कुछ संविदा पर रखे गए सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, मामले के तार पुराने नकल माफियाओं से भी जुड़ने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

एसटीएफ कर रही है यूपीटेट पेपर लीक मामले की जांच

सरकार ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी है। एसटीएफ की टीमें लगातार कई जिलों में दबिश दे रही हैं। अब तक अलग-अलग जिलों में करीब 35 लोगों की धरपकड़ की गई है। उनसे पूछताछ भी जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जांच तेजी से की जा रही है।

यूपी टीईटी परीक्षा की नई तारीखों का होगा एलान

वहीं, मुख्यमंत्री के आदेशानुसार यूपी टीईटी परीक्षा दोबारा कराने को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएम योगी ने एक माह के अंदर 100 फीसदी पारदर्शी तरीके से पुन: परीक्षा आयोजित करने को कहा था। इस दौरान परीक्षा सभी परीक्षार्थी उम्मीदवारों को यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

27 सौ से अधिक केंद्रों पर 20 लाख ने दी थी यूपी टेट परीक्षा

सरकार की सख्त हिदायत के बाद पुलिस भी तेजी से कार्रवाई में जुटी है। यूपी टेट की परीक्षा में भाग लेने के लिए आए करीब 20 लाख परीक्षार्थियों के लिए राज्य भर में 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed