UPTET 2019: एक नवंबर से कर सकेंगे आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2019) में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। इस परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी होने, आवेदन करने से लेकर परीक्षा की तारीख तक की जानकारी आधिकारिक रूप से दे दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शइक्षा विभाग ने टीईटी का कार्यक्रम जारी किया है।
ऐसा रहेगा आवेदन का पूरा शेड्यूल
- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर 2019 तो विज्ञापन (आधिकारिक अधिसूचना) जारी किया जाएगा।
- इसके बाद 1 नवंबर 2019 से उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2019 तय की गई है। अभ्यर्थी 21 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे और 22 नवंबर को पूरे किए गए आवेदन का प्रिंट ले सकेंगे।
- 12 दिसंबर 2019 तक प्रवेश पत्र (Admit card) वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : UPPSC परीक्षा में हुए बड़े बदलाव, अरबी-फारसी समेत पांच विषय हटे, जानें और क्या बदला
कब होगी परीक्षा और कब आएंगे परिणाम
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का आयोजन राज्यभर में 22 दिसंबर 2019 को किया जाएगा। परीक्षा सभी जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कक्षा 1 से 5 के लिए पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए दूसली पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।
विभाग के अनुसार, 22 दिसंबर को परीक्षा होने के चार दिन बाद 26 दिसंबर को इसकी आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक इस पर आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। फिर आपत्तियों का निस्तारण कर 16 जनवरी 2020 को अंतिम रूप से संशोधित आंसर-की जारी कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : जानिए सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों के बारे में, जो अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला
इसके पांच दिन बाद 21 जनवरी 2020 को इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के एक महीने के अंदर सफल अभ्यर्थियों को टीईटी 2019 के प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।
बढ़ गया है परीक्षा शुल्क
सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 2018 में एक पेपर के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए 1000 रुपये देने पड़ते थे।
लेकिन अब यूपी टीईटी के लिए उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 600 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए 1200 रुपये शुल्क देना होगा।
ये भी पढ़ें : ये यूनिवर्सिटी हर छात्र को देगी नौकरी की गारंटी, सरकार ने दी मंजूरी
कमेंट
कमेंट X