फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSSSC PET Result 2023 Date up Preliminary Eligibility Test Score Card Soon on upsssc.gov.in Know Details

UPSSSC PET Result 2023: यूपी पीईटी रिजल्ट कब होगा जारी, जानें चेक करने का आसान तरीका

Mon, 18 Dec 2023 07:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 18 Dec 2023 07:33 PM IST
सार

UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में उम्मीदवारों को अब फाइनल उत्तर कुंजी और नतीजे का इंतजार है।

विज्ञापन
UPSSSC PET Result 2023 Date up Preliminary Eligibility Test Score Card Soon on upsssc.gov.in Know Details
UPSSSC PET RESULT 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC PET Result 2023 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की जा चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब फाइनल उत्तर कुंजी और नतीजे का इंतजार है। यूपी पीईटी 2023 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

UPSSSC PET 2023 परीक्षा विवरण

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी 2023) 28 और 29 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक 35 जिलों में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 06 नवंबर को जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 15 नंवबर 2023 तक का समय दिया गया था। आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों से प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क लिया गया था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पीईटी का परिणाम एक से दो दिनों के अंदर जारी किया जा सकता है। हालांकि आयोग की तरफ से रिजल्ट घोषित करने की किसी भी डेट के बारे में नहीं बताया गया है। यूपी पीईटी परीक्षा राज्य भर में 1100 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

UPSSSC PET Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर पीईटी 2023 रिजल्ट और फाइनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।

  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • अब इसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed