फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC PET Admit Card 2023 released know how to download at upsssc.gov.in

UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपी पीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 19 Oct 2023 05:39 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 19 Oct 2023 05:39 PM IST
सार

UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपीएसएसएससी पीईटी प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSSSC PET Admit Card 2023 released know how to download at upsssc.gov.in
UPSSSC PET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने पीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSSSC PET परीक्षा तिथियां

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 28 और 29 अक्तूबर, 2023 को दो पालियों यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा राज्य के 35 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC PET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष यूपीएसएसएससी द्वारा 15 और 16 अक्तूबर को पीईटी परीक्षा का आयोजन कराया गया था। जिसमें 37.58 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तीसरी बार इस भर्ती का आयोजन करने जा रहा है। पहली बार यह परीक्षा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी।



 

पीईटी स्कोर से यहां मिलेगा मौका

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के आधार पर उत्तर प्रदेश में कई विभागों में नौकरी के दरवाजे उम्मीदवारों के लिए खुलते हैं। पीईटी स्कोर पर उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल/चकबंदी लेखपाल/वीडियो/पंचायत सचिव, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, अकाउंटेंट और ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर, लैब तकनीशियन, फॉरेस्ट गॉर्ड, इंस्ट्रक्टर्स व एक्सरे तकनीशियन के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed