UPSSSC PET 2023: अगले महीने इन तिथियों पर होगी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, तेज कर दें अपनी तैयारी
UPSSSC PET 2023: यूपीएसएसएससी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित तक दी गई हैं। उम्मीदवार अपनी तैयारी को तेज कर दें, क्योंकि परीक्षा अगले महीने होने वाली है। परीक्षा की तारीख के बारे में नीचे बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2023) की तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर उपलब्ध अधिसूचना में परीक्षा तिथियों के बारे में बताया गया है। अधिसूचना के मुताबिक UPSSSC PET 2023 परीक्षा 28 और 29 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण जानने के लिए खबर को पढ़ें।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि प्रारंभिक अर्हता की लिखित परीक्षा 28 अक्तूबर 2023 (शनिवार) एवं 29 अक्तूबर 2023 (रविवार) को आयोजित होनी प्रस्तावित है, जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में, उम्मीदवारों को उचित समय पर वेबसाइट के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
6 सितंबर तक करें फॉर्म को संपादित
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के लिए पंजीकरण 30 अगस्त को बंद हो गए थे। उम्मीदवार 6 सितंबर तक पीईटी 2023 आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। छात्र पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पते को छोड़कर किसी भी फील्ड को संपादित कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
आवेदन पत्र को ऐसे करें संपादित
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाएं।
- “Modify submitted application” लिंक पर क्लिक करें
- अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- आवश्यक फील्ड संपादित करें।
- आवेदन पत्र की समीक्षा करें और सेव करें।
कमेंट
कमेंट X