उत्तर प्रदेश : 12वीं पास छात्र ऐसे पा सकेंगे सरकारी नौकरी, पढ़ें योगी सरकार की यह अधिसूचना
UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2023 को समाप्त होगी। साथ ही शुल्क भुगतान की भी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 तक है।
इसके साथ ही शुल्क समायोजन एवं आवेदन पत्र में संशोधन 04 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है। यूपी सरकार की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य प्रवर्तन कॉन्स्टेबलों के लिए कुल 477 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
पात्रता मानदंड
-
आयु सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एक जुलाई, 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
-
शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया है, जिसका सभी को भुगतान करना होगा।वेतनमान
प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत ग्रेड पे 1900 के मुताबिक 5200 से 20,200 रुपये वेतन दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X