फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSSSC Enforcement Constable Notification out apply online at upsssc.gov.in

उत्तर प्रदेश : 12वीं पास छात्र ऐसे पा सकेंगे सरकारी नौकरी, पढ़ें योगी सरकार की यह अधिसूचना

Mon, 26 Jun 2023 06:07 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 26 Jun 2023 06:07 PM IST
सार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
UPSSSC Enforcement Constable Notification out apply online at upsssc.gov.in
Agniveer Recruitment in Jammu - फोटो : सेना

विस्तार

UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2023 को समाप्त होगी। साथ ही शुल्क भुगतान की भी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 तक है।

विज्ञापन

इसके साथ ही शुल्क समायोजन एवं आवेदन पत्र में संशोधन 04 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है।  यूपी सरकार की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य प्रवर्तन कॉन्स्टेबलों के लिए कुल 477 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

  • आयु सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एक जुलाई, 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

  • शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा (कक्षा 12) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया है, जिसका सभी को भुगतान करना होगा।

वेतनमान

प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत ग्रेड पे 1900 के मुताबिक 5200 से 20,200 रुपये वेतन दिया जाएगा। 



 

प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा के साथ कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा एवं शारीरिक प्रवीणता, दक्षता परीक्षा पास करना एवं शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed