UPSESSB PGT: यूपीएसईएसएसबी पीजीटी भर्ती परीक्षा की आंंसर की जारी, सीधे यहां से करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ने स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) परीक्षा की आंसर की यानी उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की परीक्षा दे चुके हजारों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ने स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) परीक्षा की आंसर की यानी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर भर्ती के लिए परीक्षा 17 अगस्त और 18 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड यानी यूपीएसईएसबी पीजीटी परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org/ से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती परीक्षा के तहत 10 विषयों की उत्तर कुंजी यानी आंसर की जारी की है। इस आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार, यूपीएसईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर तय समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं।
यूपीएसईएसबी पीजीटी आंसर की ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड यानी यूपीएसईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाएं।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे उस लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है '10 विषयों की उत्तर कुंजी विज्ञापन 02/2021'।
- इसके बाद यूपी पीजीटी परीक्षा उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार भविष्य में उपयोग के लिए एक हार्ड कॉपी प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
- यहां यूपीएसईएसबी पीजीटी आंसर की को डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है।
यूपीएसईएसएसबी टीजीटी / पीजीटी भर्ती विवरण
- यूपीएसईएसएसबी टीजीटी - 12,603 पद
- यूपीएसईएसएसबी पीजीटी- 2,595 पद
यूपीएसएसएसबी टीजीटी / पीजीटी वेतनमान
- यूपी टीजीटी - 44,900-1,42,400 रुपये, वेतन स्तर-8, ग्रेड वेतन - 4600
- यूपी पीजीटी - 47,600-1,51,100 रुपये, वेतन स्तर-8, ग्रेड वेतन -4800
यूपी शिक्षक भर्ती 2021 के परिणाम तिथि व चयन प्रक्रिया
बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम की संभावित तारीख की घोषणा नहीं की गई है। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और स्नातकोत्तर शिक्षक परीक्षा और परिणामों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें कुल 500 अंकों के 125 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलते हैं।
यूपी टीजीटी / पीजीटी पात्रता मानदंड
- यूपी टीजीटी - उम्मीदवार जिनके पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री है और उन्होंने बीएड या समकक्ष किया है, वे प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पदों के लिए पात्र हैं।
- पीजीटी - जिन उम्मीदवारों के पास बी.एड के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है। स्नातकोत्तर शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X