फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSEE- NEET: college selection is important, know Which College Will allot On your Rank

UPSEE- NEET: कॉलेज का चयन है अहम, इन बातों का रखें खास ध्यान

Tue, 06 Mar 2018 03:08 PM IST
प्रगति मिश्रा, नोएडा, अमर उजाला
प्रगति मिश्रा, नोएडा, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
UPSEE- NEET: college selection is important, know Which College Will allot On your Rank

इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं देने के बाद अधिकांश छात्रों की सबसे बड़ी चुनौती इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसे क्षेत्रों से जुड़ीं प्रवेश परीक्षाएं पास करना होता है। यदि यूपीएसईई या नीट जैसे एग्जाम क्वालिफाई कर भी लें, तो किस रैंक पर कौन सा कॉलेज मिलेगा और कौन सा कॉलेज बेहतर रहेगा, ऐसे कई सवाल छात्रों के मन में उठते हैं।

विज्ञापन


नीट (नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) 2018 6 मई को आयोजित किया जाएगा। वहीं, यूपीएसईई की परीक्षाएं 15 मार्च को होंगी। हर साल देशभर के लाखों छात्र इन परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं। 2017 में 6.11 लाख छात्रों ने सीबीएसई नीट परीक्षा दी थी। वहीं, यूपीएसईई में 169170 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 156211 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इसमें विभिन्न कोर्स बीआर्क, बीफार्मा और बीटेक आदि के छात्र शामिल थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक छात्र जेईई (एआईईईई) की परीक्षा में शामिल होते हैं। साथ ही मेडिकल में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र बीएचयू, एएमयू और एम्स आदि द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान

UPSEE- NEET: college selection is important, know Which College Will allot On your Rank

इंटर के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें, प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद काउंसलिंग में कौन से कॉलेज का चयन करें, इसे लेकर छात्रों के मन में दुविधा रहती है। ऐसे में कुछ बातों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान
1-काउंसलिंग से पहले अपनी रैंक के अनुसार कॉलेजों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।
2-जिस संस्थान में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं, उसकी रैंकिंग व वेबसाइट पर दी गई डिटेल आदि पर अच्छी तरह रिसर्च कर लें।
3-जिस संस्थान का चयन कर रहे हैं, उसकी कार्यप्रणाली और जिस विश्वविद्यालय से संबद्ध है उसकी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
4-संस्थान के पिछले कई साल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जानकारी हासिल करें।
5-संस्थान कितना पुराना है, किस स्थान पर स्थित है, इन बातों पर भी अच्छे से गौर करना आवश्यक है।
6-कई बार कुछ प्राइवेट संस्थान भ्रमित करने वाली जानकारियां देते हैं, इनसे सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed