{"_id":"5e8d9dd58ebc3e768a1b41b6","slug":"upsc-release-of-schedule-combined-medical-services-exam-2020-deferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी होने वाला शेड्यूल स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी होने वाला शेड्यूल स्थगित
Wed, 08 Apr 2020 03:24 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
यूपीएससी
- फोटो : file photo
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS)परीक्षा 2020 के लिए जारी होने वाले शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। सीएमएस परीक्षा कार्यक्रम के लिए बुधवार को अधिसूचित किया जाना था। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज जारी हुई है। इसमें बताया गया है कि यूपीएससी के संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के लिए जारी होने वाले शेड्यूल को फिलहाल के लिए अगले नोटिस तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने सीधी भर्तियों के लिए साक्षात्कार 15 अप्रैल तक स्थगित किए हैं। यह कदम कोरोना वायरस से बचाव के लिए लिया गया है। यूपीएससी विभिन्न संस्थानों में मेडिकल ऑफिसर के लिए सीएमएस परीक्षा कराती है। बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। नेट से लेकर जेईई मेन और एडवांस तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और तारीख बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस की वजह से 149 मौतें हो गई हैं और संक्रमित मरीजों की संख्या 5194 पहुंच गई है।
कमेंट
कमेंट X