{"_id":"5d09c9d78ebc3e3fc366ad37","slug":"upsc-nda-na-result-2019-available-on-upsc-gov-in-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC NDA, NA Result 2019: परीक्षा के नतीजे घोषित, ये रहा सीधा लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC NDA, NA Result 2019: परीक्षा के नतीजे घोषित, ये रहा सीधा लिंक
Wed, 19 Jun 2019 12:06 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
UPSC NDA & NA Result 2019: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए और एनए परीक्षा के परिणाम 18 जून, 2019 को जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं या वे नीचे दिए गए लिंक की मदद भी ले सकते हैं। आपको बता दें, इस साल कुल 7927 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके बाद की प्रक्रिया यानी साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार को जल्द ही आयोग द्वारा बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
SSB बोर्ड पंजीकृत ईमेल आईडी पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चयन केंद्र और तिथियों की जानकारी शेयर करेगा। साक्षात्कार के दौरान सेवा चयन बोर्ड यानी एसएसबी को आयु प्रमाण पत्र और शैक्षिक योग्यता के मूल दस्तावेज जमा करने होंगे। कृपया ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को SSB द्वारा आयोजित किया जाएगा न कि UPSC द्वारा।
विज्ञापन
हालांकि, UPSC विभिन्न एसएसबी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम परिणाम जारी करेगा। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों की मार्कशीट वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा को क्लियर किया है उन्हें अब joinindianarmy.nic.in पर SSB साक्षात्कार के लिए पंजीकरण करना होगा। कृपया ध्यान दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परिणाम की घोषणा से दो सप्ताह के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा - जो आज से दो सप्ताह है।
अपना परिणाम नेम वाइज देखने के लिए यहां क्लिक करें...
अपना परिणाम रोलनंबर वाइज देखने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X