फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC NDA 1 Result 2022: UPSC declared result of the National Defence Academy and Naval Academy Examination-1

UPSC NDA 1 Result 2022: यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के परिणाम घोषित

Tue, 10 May 2022 12:10 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 10 May 2022 12:10 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (1), 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
UPSC NDA 1 Result 2022: UPSC declared result of the National Defence Academy and Naval Academy Examination-1
UPSC NDA 2022 Result - फोटो : Social Media

विस्तार

UPSC NDA 1 Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (1), 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को चयन केंद्र और एसएसबी साक्षात्कार की तारीखें आवंटित की जाएंगी, तब  उन्हें पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। 

विज्ञापन

अप्रैल में हुई थी यूपीएससी एनडीए-1 परीक्षा

यूपीएससी एनडीए-1 परीक्षा रविवार, 10 अप्रैल, 2022 को एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना में प्रवेश के लिए 149वें पाठ्यक्रम के लिए और दो जनवरी, 2023 से शुरू होने वाले 111वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर भरी जाने वाली रिक्तियों की अनुमानित संख्या 400 होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से पंद्रह (15) दिनों के भीतर उम्मीदवारों की मार्कशीट भी आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। 
 

विज्ञापन

यूपीएससी एनडीए / एनए परिणाम 2022 डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत "राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2022" पर क्लिक करें।
  3. यूपीएससी एनडीए परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. यहां अपना रोल नंबर सर्च कर देखें रिजल्ट।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed